top of page
Search
  • Writer's pictureGISK GISK

हिंदी दिवस

14 सितंबर को हिंदी दिवस पूरे विश्व में हिंदी को बढ़ावा देने के लिए मनाया जाता है। या हिंदी भाषा की महत्ता और हिंदी की आवश्यकता को याद दिलाता है। 14 सितंबर, 1949 इस दिन हिंदी भाषा को राजभाषा का दर्जा दिया गया।जिसके बाद हर साल 14 सितंबर को हिंदी दिवस के रूप में मनाया जाता है। हालांकि 10 जनवरी को विश्व हिंदी दिवस के रूप में मनाया जाता है इस तरह से भारत में हिंदी दिवस दो बार मनाया जाता है। आपको बता दें कि संविधान सभा में 14 सितंबर,1949 को हिंदी को अधिकारिक भाषा के रूप में स्वीकार किया था।




हिंदी केवल भारत में ही नहीं अपितु दुनिया के कई देशों में बोली जाती है, यही वजह है कि हिंदी दुनिया में सबसे ज्यादा बोली जाने वाली चौथी भाषा है, और भारत में सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा है। और इस दिन हिंदी ना बोलने वाले लोग भी हिंदी को बहुत याद करते हैं। इसके बाद इस ऐतिहासिक दिन को याद रखने के लिए देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने 14 सितंबर हिंदी दिवस मनाने का फैसला किया। देश में पहली बार आधिकारिक रूप से हिंदी दिवस 14 सितंबर 1959 को मनाया गया था।

इसी दिन को ध्यान में रखते हुए आज हमारे विद्यालय में हिंदी दिवस के अवसर में प्रत्येक कक्षा में कुछ गतिविधियॉं रखी गई है, जो इस प्रकार से है-

कक्षा 1:- प्रश्नोत्तरी

कक्षा 2:- वर्ण वृक्ष

कक्षा 3:- शब्द जाल

कक्षा 4:- कविता पठन

कक्षा 5:- हिंदी दिवस के पोस्टर बनाना तथा उसमें नारे लिखना

कक्षा 6:- हास्य चुटकुलों का पठन

कक्षा 7:- नाट्य मंचन

कक्षा 8:- नारा लेखन गतिविधि

कक्षा 9:- हिंदी साहित्य के महान कवियों का जीवन परिचय चित्र के साथ

कक्षा 10:- मुहावरों में वार्तालाप


132 views0 comments

Recent Posts

See All
bottom of page